Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी की जेलों में होगा राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

short by शिव / on Thursday, 4 January, 2024
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जेलों में भी किया जाएगा। यूपी के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि कैदियों को हनुमान चालीसा और सुंदरकांड की पुस्तकें भी दी जाएंगी। बकौल मंत्री, जेलों में दीपोत्सव कार्यक्रम कराने की भी व्यवस्था की जा रही है।