यूपी की पुलिस चौकी परिसर में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जल रहे वाहनों का वीडियो आया सामने
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में एक पुलिस चौकी के परिसर में शुक्रवार को भीषण आग लग गई जिसके चलते परिसर में खड़े करीब 12 ज़ब्त वाहन धूं-धूं कर जल गए। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें वाहनों से धुएं का गुबार निकलता दिख रहा है। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
read more at ABP न्यूज़


