यूपी की रोडवेज़ बसों में 22 जनवरी तक बजाए जाएंगे भगवान राम के भजन, विभाग ने दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने (22 जनवरी 2024) तक अपनी बसों में भगवान राम के भजन बजाए जाने के निर्देश दिए हैं। यूपीएसआरटीसी के पीआरओ अजीत सिंह ने बताया कि इसके लिए अयोध्या से गुज़रने वाली लगभग 1,500 बसों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जा रहे हैं।
read more at हिन्दुस्तान


