Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी की सभी विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे 100 बेड के हाईटेक हॉस्पिटल, सीएम ने किया एलान

short by अनिल कुमार / on Sunday, 10 April 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर से पूरे प्रदेश के लिए 'मुख्यमंत्री आरोग्य मेला' की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने राज्‍य के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में 100-100 बिस्तरों वाले हाईटेक अस्पताल बनाने का भी एलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है।