Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी की सरकारी गौशाला में एक ही दिन में 11 गायों की हुई मौत

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 17 July 2023
आगरा (उत्तर प्रदेश) की सरकारी गौशाला में एक ही दिन में 11 गायों की मौत हो गई जिसको लेकर प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि 1 महीने से गायों को पर्याप्त चारा-पानी नहीं मिल रहा व इनकी मौत भूख-प्यास के कारण हुई। बकौल ग्रामीण, गौशाला के कर्मचारियों ने शवों को गुपचुप दफनाने का प्रयास किया।