Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के 14 शहरों में रक्षाबंधन पर सरकारी नगरीय बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 27 August, 2023
उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के मौके पर 14 शहरों में 30 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को सरकारी नगरीय बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक, यह सुविधा लखनऊ, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, गाज़ियाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, झांसी, बरेली, गोरखपुर, शाहजहांपुर, आगरा व मथुरा-वृंदावन में मिलेगी।
read more at ABP न्यूज़