Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के 35 ज़िलों में 4 दिन के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी, आज कुछ स्थानों पर हो सकती है बारिश

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 26 April, 2024
आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के करीब 35 ज़िलों में शुक्रवार से सोमवार तक के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, आगरा, औरैया, आज़मगढ़, बहराइच, इटावा, फिरोज़ाबाद, गोरखपुर, मैनपुरी, मथुरा व वाराणसी समेत अन्य ज़िलों में लू चलने की संभावना है। बकौल मौसम विभाग, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर शुक्रवार को बारिश हो सकती है।