Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के 70 मज़दूर कर्नाटक में बनाए गए बंधक, भागकर आए एक मज़दूर की गुहार के बाद सभी छुड़ाए गए

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 19 November, 2023
झांसी (उत्तर प्रदेश) के 70 मज़दूरों को बेलगावि (कर्नाटक) में बंधक बनाने का मामला सामने आया है। वहीं, वहां से भागकर आए एक मज़दूर की मदद की गुहार के बाद सभी को छुड़ा लिया गया है। बकौल मज़दूर, महाराष्ट्र का एक ठेकेदार इंदौर में ₹400/दिन मज़दूरी की बात कहकर पहले उन्हें पुणे और फिर वहां से कर्नाटक ले गया।