Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के अस्पताल के मोर्चरी फ्रीज़र में 7 घंटे बाद ज़िंदा मिला 'मृत' शख्स, जांच के आदेश

short by रौनक राज / on Sunday, 21 November 2021
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक ज़िला अस्पताल के डॉक्टरों ने 40-वर्षीय व्यक्ति को मृत घोषित करने के बाद उसे मोर्चरी फ्रीज़र में रखवा दिया। हालांकि, शख्स में 7 घंटे बाद हलचल दिखाई देने के बाद उसे फ्रीज़र से बाहर निकाला गया। मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिव सिंह ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।