Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के अस्पताल में टॉर्च की रोशनी में कराया गया महिला का प्रसव, डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 22 June, 2023
फर्रुखाबाद (यूपी) के एक सरकारी अस्पताल में टॉर्च की रोशनी में एक महिला का प्रसव कराए जाने का वीडियो सामने आने के बाद उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले का संज्ञान लिया है। बकौल पाठक, अस्पताल के अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उसका वेतन रोका गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अस्पताल के इनवर्टर की बैटरी डाउन हो गई थी।