यूपी के अस्पताल में मरीज़ को परोसे गए खाने में निकली मरी हुई छिपकली
अंबेडकरनगर (उत्तर प्रदेश) के महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक मरीज़ को परोसे गए खाने में मरी हुई छिपकली मिली जिसका वीडियो सामने आया है। घटना पर प्रिंसिपल डॉ. एमए हसन ने कहा कि छिपकली खाना बनाते समय नहीं बल्कि बाद में गिरी होगी। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के लिए 2 सदस्यीय जांच कमिटी का गठन किया है।
read more at ABP न्यूज़


