यूपी के आगरा में 471 मृतकों की पेंशन ले रहे थे परिजन, खुलासा होने पर वसूले गए ₹8.5 करोड़
आगरा (उत्तर प्रदेश) में 471 मृतकों के परिवारवालों द्वारा उनकी पेंशन लिए जाने का खुलासा हुआ है। दरअसल, इन लोगों ने अपने परिजन की मृत्यु की सूचना वित्त विभाग को नहीं दी थी और उनकी पेंशन का लाभ ले रहे थे। मुख्य कोषाधिकारी रीता सचान ने बताया कि अप्रैल 2024 तक इन लोगों से ₹8.52 करोड़ वसूले गए हैं।
read more at News18 हिंदी


