Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के आज़मगढ़ में अखिलेश की सभा में बेकाबू हुई भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

short by उमंग शुक्ला / on Tuesday, 21 May, 2024
आज़मगढ़ (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की चुनावी सभा में भीड़ बेकाबू हो गई जिसके बाद भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। अखिलेश ने मंच से समर्थकों से शांत रहने की अपील करते हुए कहा, "आप लोग समाजवादी कार्यकर्ता हैं। आपमें जोश है। इसे 25 मई तक संभालकर रखिए, अनुशासन मत बिगाड़िए।"
read more at ABP न्यूज़