यूपी के उमेश पाल हत्याकांड मामले में गैंगस्टर अतीक अहमद के वकील को किया गया गिरफ्तार
प्रयागराज पुलिस ने गैंगस्टर अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा को उमेश पाल हत्याकांड मामले में शनिवार रात को लखनऊ के एक होटल से गिरफ्तार किया। विजय पर आरोप है कि उसने उमेश पाल की लोकेशन शूटर को दी थी। बकौल उत्तर प्रदेश पुलिस, विजय को हत्याकांड के सौलत हनीफ नामक आरोपी के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
read more at Hindustan Times


