Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के कोर्ट ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में बीजेपी सांसद अरुण सागर को घोषित किया फरार

short by अभिजात कांडपाल / on Wednesday, 23 November, 2022
शाहजहांपुर (यूपी) के बीजेपी सांसद अरुण सागर को एमपी-एमएलए कोर्ट ने फरार घोषित किया है। इसके साथ-साथ कोर्ट ने इसका नोटिस उनके घर पर चिपकाने का आदेश दिया है। दरअसल, इससे पहले कोर्ट ने लोकसभा चुनाव-2019 में आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में उनके खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट जारी किया था जिसके बावजूद वह अदालत में पेश नहीं हुए।