यूपी के जैन मंदिर में मिनी स्कर्ट व हाफ पैंट पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी रोक
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर ने छोटे कपड़े पहने श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। मंदिर के नोटिस में लिखा है, "सभी महिलाएं व पुरुष मर्यादित वस्त्र पहनकर ही मंदिर में आएं। हाफ पैंट, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जीन्स आदि पहनकर आने पर बाहर से ही दर्शन कर सहयोग करें।"
read more at हिन्दुस्तान


