यूपी के डीजी इंटेलिजेंस डी. एस. चौहान को मिला राज्य के डीजीपी पद का अतिरिक्त प्रभार
उत्तर प्रदेश में इंटेलिजेंस के महानिदेशक (डीजी) देवेंद्र सिंह चौहान को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आधिकारिक आदेश के मुताबिक, राज्य के डीजीपी के पद पर स्थाई नियुक्ति होने तक चौहान यह पद संभालेंगे। गौरतलब है, यूपी के पूर्व डीजीपी मुकुल गोयल का तबादला कर उन्हें डीजी (नागरिक सुरक्षा) बनाया गया है।
read more at ABP न्यूज़


