यूपी के डॉक्टरों ने रचा इतिहास, एकसाथ की गर्भवती महिला की सफल डिलीवरी व हार्ट सर्जरी
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के सरकारी अस्पताल केजीएमयू में डॉक्टरों ने एक 27-वर्षीय गर्भवती महिला की एकसाथ सी सेक्शन डिलीवरी और हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक कर इतिहास रच दिया है। केजीएमयू के प्रवक्ता ने कहा, "हमारी जानकारी में किसी गर्भवती महिला के साथ इस तरह की जटिल प्रक्रिया उत्तर प्रदेश में पहली बार की गई है। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।"
read more at ABP न्यूज़


