Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने की घटना में 5 लोगों की हुई मौत, 64 अन्य घायल

short by अक्षत मित्तल / on Monday, 3 October, 2022
उत्तर प्रदेश के भदोही में रविवार रात को एक दुर्गा पूजा पंडाल में आरती के दौरान भीषण आग लगने की घटना में 5 लोगों की मौत हुई जबकि घायलों की संख्या बढ़कर कम-से-कम 64 हो गई। मृतकों में 2 महिलाएं व 3 बच्चे शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त पंडाल में करीब 150 लोग मौजूद थे।
read more at न्यूज़ 24