Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के पावर हाउस में हाथ सेंकते समय हीटर पर गिरा 30 वर्षीय टेक्नीशियन, ज़िंदा जलकर हुई मौत

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 1 January, 2024
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में रोज़ा रेलवे स्टेशन के पावर हाउस में शनिवार रात जय कुमार नामक 30 वर्षीय टेक्नीशियन की ज़िंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, उसके हाथ सेंकते समय हीटर पर गिरने से यह हादसा होने की संभावना जताई गई। मृतक के परिजन के अनुसार, लीवर की बीमारी के चलते जय बेहोश भी हो जाता था।