यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने की मुख्तार अंसारी की मौत की सीबीआई जांच की मांग
उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने जेल में बंद गैंगस्टर व राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है। मुख्तार को जेल में ज़हर दिए जाने के आरोपों पर उन्होंने कहा, "जेल में कुछ भी हो सकता है। जब पुलिसकर्मी हत्या (फर्ज़ी मुठभेड़) कर सकते हैं तो क्या नहीं हो सकता है।"
read more at हिन्दुस्तान


