यूपी के पूर्व मंत्री व ₹50,000 के इनामी याकूब कुरैशी अपने बेटे संग दिल्ली से किए गए गिरफ्तार
मेरठ (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने राज्य में बसपा सरकार में मंत्री रहे याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान को शुक्रवार रात दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि याकूब पर बिना लाइसेंस के मीट पैकेजिंग व प्रोसेसिंग का कारोबार चलाने का आरोप है और उनपर ₹50,000 का इनाम घोषित था। उनके खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट में भी केस दर्ज है।
read more at हिन्दुस्तान


