Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के बरेली में फ्लाईओवर से नीचे गिरी 30-35 सवारियों से भरी बस, 1 की मौत व 16 घायल

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 20 May, 2024
पुलिस ने बताया है कि बरेली (उत्तर प्रदेश) में सोमवार तड़के 30-35 सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर एक फ्लाईओवर से नीचे गिर गई जिससे उसमें सवार 16 लोग घायल हो गए और 1 यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बकौल रिपोर्ट्स, बस चालक को नींद आने से यह हादसा हुआ।