यूपी के बिजनौर में मिला बाघ का शव, अन्य बाघ के साथ आपसी संघर्ष में मौत की आशंका
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शनिवार को कालागढ़ टाइगर रिज़र्व की मोरघाटी रेंज में एक 4-5 वर्षीय बाघ का शव मिला। डीएफओ नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला 2 बाघों में आपसी लड़ाई का लग रहा है जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं, पोस्टमॉर्टम के बाद बाघ के शव को जला दिया गया।
read more at हिन्दुस्तान


