यूपी के मंदिर में नमाज़ पढ़ती महिला का वीडियो सामने आया, पुलिस ने 3 को हिरासत में लिया
बरेली (उत्तर प्रदेश) के एक शिव मंदिर में महिला के नमाज़ पढ़ने का मामला सामने आया है। एक वीडियो में एक महिला मंदिर परिसर में नमाज़ पढ़ती जबकि दूसरी फर्श पर बैठी दिख रही है। मामला केसरपुर गांव का है और पुलिस ने केस दर्ज कर मां-बेटी बताई जा रहीं दोनों महिलाओं समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है।
read more at Times Now नवभारत


