यूपी के मशहूर रिज़ॉर्ट में निर्माण के दौरान लेंटर गिरने से 8 मज़दूर दबे, 2 की हुई मौत
बहराइच (उत्तर प्रदेश) के एक मशहूर रिज़ॉर्ट के एक हिस्से में शुक्रवार रात निर्माण कार्य के दौरान लेंटर गिरने से करीब 8 मज़दूर मलबे में दब गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में 2 मज़दूरों की मौत हो गई है। वहीं, पुलिस ने देर रात तक बचाव अभियान चलाकर अन्य मज़दूरों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है।
read more at News18 हिंदी


