यूपी के रुझानों में बीजेपी को बहुमत के बीच सपा कार्यकर्ता ने किया आत्मदाह का प्रयास
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलने के बीच गुरुवार को समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता ने लखनऊ में विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसे बचा लिया। चुनाव आयोग के मुताबिक, सपा शाम 7:00 बजे तक 29 सीटें जीत चुकी है और 85 सीटों पर आगे चल रही है।
read more at हिन्दुस्तान


