Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के संतकबीर नगर में वोट डालने पहुंची 75 वर्षीय महिला की हुई मौत

short by श्वेता यादव / on Saturday, 25 May, 2024
उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में शनिवार को जारी मतदान के बीच वोट डालने पहुंची एक 75 वर्षीय महिला की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला बूथ के गेट पर चक्कर खाकर गिर गई जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान जलधारी निषाद के रूप में हुई है।