यूपी के सांसद पकौड़ी लाल को ₹10 लाख का कर्ज़ नहीं चुकाने को लेकर बैंक ने भेजा रिकवरी नोटिस
रॉबर्ट्सगंज (यूपी) से अपना दल (सोनेलाल) के सांसद पकौड़ी लाल कोल के खिलाफ लगभग ₹10 लाख का कर्ज़ नहीं चुकाने को लेकर बैंक ने रिकवरी का नोटिस जारी किया है। सांसद ने बताया कि उनके दिवंगत बेटे राहुल ने उनके नाम से कर्ज़ लिया था जिसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। बकौल सांसद, जल्द ही इसे जमा कर दिया जाएगा।
read more at News18 हिंदी


