यूपी के सीएम ने आकाशीय बिजली से होने वाली जनहानि को कम करने के लिए क्या निर्देश दिए हैं?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकाशीय बिजली से होने वाली जनहानि को कम-से-कम करने को लेकर कहा है कि आगामी 3-माह में सभी 75 जनपदों में अर्ली वॉर्निंग सिस्टम लगाए जाएं। उन्होंने कहा, "टेक्नोलॉजी से आकाशीय बिजली गिरने का 3-4 घंटे पहले पता लग सकता है।" उन्होंने कहा, "दामिनी ऐप व डिजिटल प्लैटफॉर्म मेघदूत का अधिक-से-अधिक प्रचार हो।"
read more at Twitter


