यूपी के सीएम ने भारी बारिश के बीच कई ज़िलों में बाढ़ की आशंका को लेकर क्या निर्देश दिए हैं?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न ज़िलों में तेज़ बारिश के बीच बाढ़ की आशंका को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की है। उन्होंने कहा, "समस्त अतिसंवेदनशील तटबंधों पर प्रभारी अधिकारी, सहायक अभियंता स्तर के लोग 24×7 अलर्ट मोड में रहें। नौकाओं, राहत सामग्री आदि का प्रबंध समय से किया जाए। प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में देरी न हो।"
read more at हिन्दुस्तान


