यूपी के सीएम योगी के नाम से बनाई गई फर्ज़ी संस्था 'योगी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया', 2 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से 'योगी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया' नामक फर्ज़ी संस्था चलाने वाले 2 लोगों को गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इसका पंजीकरण गोरखनाथ मंदिर के पते पर कराया गया था और आरोपी जनता दर्शन में मुख्यमंत्री से मिलवाने व सरकारी कार्यालयों में काम करवाने के नाम पर ठगी करते थे।
read more at हिन्दुस्तान


