यूपी के सीएम योगी ने अमित शाह, राजनाथ सिंह व नितिन गडकरी से दिल्ली में की मुलाकात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी से सोमवार को उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के तीनों वरिष्ठ नेताओं को लोकसभा चुनाव-2024 में जीत व मंत्री बनने की बधाई दी। मुख्यमंत्री रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।
read more at हिन्दुस्तान


