यूपी के सीएम योगी ने 'कन्या सुमंगला योजना' की राशि बढ़ाने का किया एलान
उत्तर प्रदेश सरकार ने 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' के तहत मिलने वाली ₹15,000 की राशि को बढ़ाकर ₹25,000 करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार, बढ़ी हुई राशि अप्रैल माह से मिलेगी। गौरतलब है कि इस योजना के तहत लड़की के जन्म से लेकर उसकी स्नातक की पढ़ाई तक 6 किस्तों में रुपए दिए जाते हैं।
read more at ABP न्यूज़


