यूपी के सीएम योगी ने ज्ञानवापी मस्जिद में 'व्यास जी के तहखाने' में की पूजा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद में 'व्यास जी के तहखाने' में रखी मूर्तियों के दर्शन किए और पूजा की। वाराणसी के एक कोर्ट ने हाल ही में हिंदुओं को इस तहखाने में पूजा करने की अनुमति दी थी। हिंदुओं ने 30 साल बाद 1 फरवरी को इस तहखाने में पूजा की थी।
read more at Times Now नवभारत


