Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के सीएम योगी ने 'नो योर आर्मी फेस्टिवल' के उद्घाटन में राइफल से साधा निशाना

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 5 January, 2024
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 'नो योर आर्मी फेस्टिवल 2024' का उद्घाटन किया। इस दौरान राइफल से निशाना साधने की उनकी तस्वीर वायरल हो गई है। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह के मुताबिक इस मेले में सेना के टैंक, आर्टिलरी गन व रडार सहित कई अत्याधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई है।