Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के स्कूल में अलग रखे जा रहे थे अनुसूचित जाति के बच्चों के बर्तन, खुद करते थे साफ

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 26 September 2021
मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) के दौदापुर सरकारी प्राथमिक विद्यालय में अनुसूचित जाति के छात्रों के मिड डे मील के बर्तनों को अलग रखने और बच्चों से खुद बर्तन साफ कराने का मामला सामने आया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (मैनपुरी) कमल सिंह के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद स्कूल का निरीक्षण किया गया था। प्रधानाध्यापिका गरिमा राजपूत को निलंबित किया गया है।