यूपी के स्कूल में छात्रों के सफाई करने का वीडियो आया सामने, प्रधानाध्यापक सस्पेंड
उत्तर प्रदेश में बलिया के एक प्राथमिक स्कूल में विद्यार्थियों के साफ-सफाई करने का वीडियो सामने आने के बाद ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक मृत्युंजय सिंह को निलंबित कर दिया है। बीएसए ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी है और 15 दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
read more at भाषा


