यूपी के हाथरस में बीजेपी के ज़िला महामंत्री की सिर पर गोली लगने से हुई मौत
हाथरस (उत्तर प्रदेश) में रविवार को बीजेपी युवा मोर्चा के ज़िला महामंत्री कृष्णा यादव की उनके घर के एक कमरे में सिर पर गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान उनके कमरे से देशी पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ है जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


