यूपी के होटल में संदिग्ध हालात में मिला हेड कॉन्स्टेबल का शव
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के एक होटल में मंगलवार को संदिग्ध हालात में एक पुलिसकर्मी का शव मिला जिसकी पहचान नोएडा के सेक्टर-113 थाने में कार्यरत हेड कॉन्स्टेबल रवि मिश्रा के रूप में हुई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि वह 16 जून से गैर-हाज़िर चल रहे थे। बकौल पुलिस, होटल के कमरे से शराब की बोतल मिली है।
read more at भाषा


