Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी गोवध निवारण अधिनियम गोमांस के परिवहन पर रोक नहीं लगाता है: इलाहाबाद एचसी

short by श्वेता भारती / on Friday, 24 November, 2023
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम 1955 प्रदेश में गोमांस के परिवहन पर रोक नहीं लगाता है। कोर्ट ने एक आपराधिक पुनरीक्षण याचिका को स्वीकार करते हुए यह टिप्पणी की है। दरअसल, फतेहपुर के ज़िलाधिकारी द्वारा गोमांस परिवहन में इस्तेमाल की गई बाइक ज़ब्त करने का आदेश देने के बाद याचिका दायर हुई थी।