Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी चुनाव के पांचवें चरण में प्रयागराज, अयोध्या समेत 12 ज़िलों की 61 सीटों पर मतदान जारी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 27 February 2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रयागराज, अयोध्या, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर समेत 12 ज़िलों की 61 सीटों पर रविवार सुबह मतदान शुरू हो गया। इस चरण में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (सिराथू), मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह (इलाहाबाद पश्चिम), मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (प्रतापगढ़), मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (इलाहाबाद दक्षिण) और विधायक राजा भैया (कुंडा) की किस्मत का फैसला होगा।