Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी पुलिस ने ज़ब्त की पूर्व बीएसपी एमएलसी की ₹21 करोड़ की बेनामी संपत्ति

short by नदीम अनवर / on Monday, 2 May, 2022
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने पूर्व बीएसपी एमएलसी व खनन कारोबारी हाजी इकबाल की ₹21-करोड़ के मूल्य की बेनामी संपत्तियां ज़ब्त कर ली हैं। बकौल पुलिस, "50 बेनामी संपत्तियां...(इकबाल के) नौकर नसीम के नाम पर थीं जिन्हें गैंगस्टर ऐक्ट...के तहत ज़ब्त किया गया है।" पुलिस के मुताबिक, राज्य में यह अब तक की सबसे बड़ी ज़ब्ती है।