यूपी पुलिस ने थार के बोनट पर बैठकर बंदूक लहराते हुए स्टंट करने वाले 4 युवकों को पकड़ा
गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने थार के बोनट पर बैठकर हाथों में बंदूक लहराते हुए स्टंट करने व वीडियो बनाने वाले 4 युवकों को पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक, वीडियो में युवकों के हाथों में मौजूद डमी बंदूकों को बरामद कर लिया गया है। गौरतलब है कि आरोपियों का ₹25,500 का चालान किया गया था।
read more at Twitter


