यूपी पुलिस में एसआई और एएसआई के 921 पदों पर निकली भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) के 921 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, समूह 'ग' में आने वाले एसआई (गोपनीय) के 268, एएसआई (लिपिक) के 449 और एएसआई (लेखा) के 204 पदों पर भर्ती होगी। वहीं, भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 जनवरी 2024 से शुरू होंगे।
read more at हिन्दुस्तान


