यूपी में 10वीं मंज़िल पर गिरे रुमाल को उठाने के लिए 12वीं मंज़िल की रेलिंग से लटकी महिला
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) की एक सोसायटी की 12वीं मंज़िल की बालकनी की रेलिंग पकड़कर लटकते एक महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वायरल तस्वीर में महिला रेलिंग से लटककर 10वीं मंज़िल पर गिरे एक रुमाल को लंबे डंडे के सहारे उठाती दिख रही है। बकौल रिपोर्ट, महिला रुमाल उठाने के बाद सुरक्षित वापस आ गई।
read more at हिन्दुस्तान


