यूपी में 11 ज़िलों के पुलिस प्रमुख सहित 18 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार रात 11 ज़िलों के पुलिस प्रमुख सहित 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए जिसकी सूची सामने आई है। आदेश के मुताबिक, प्रशांत कुमार द्वितीय को आईजी (ईओडब्ल्यू), जोगेंद्र कुमार को आईजी कानपुर रेंज और अखिलेश चौरसिया को डीआईजी ऐंटी करप्शन बनाया गया है। बलिया, चित्रकूट, बहराइच व अन्य ज़िलों के एसपी बदले गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


