यूपी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई 12 वर्षीय बच्ची की मौत, कैमरे में कैद हुई घटना
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को बारिश के दौरान एक 12 वर्षीय बच्ची पर आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, यह घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके अलावा घटनास्थल पर बारिश से बचने के लिए खड़े 4 अन्य लोग भी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए।
read more at हिन्दुस्तान


