यूपी में 14 वर्षीय किशोर ने 2 माह तक छिपाई कुत्ते के काटने की बात, रेबीज़ से हुई मौत
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में कुत्ते के काटने के तकरीबन 2 महीने बाद शाहवेज़ नामक 14-वर्षीय किशोर की रेबीज़ से मौत हो गई है। किशोर के दादा ने बताया कि शाहवेज़ को पड़ोसी के कुत्ते ने काट लिया था और उसने डर से घर में नहीं बताया था। शाहवेज़ के परिवार ने बताया कि उसे पानी से डर लगने लगा था।
read more at हिंदुस्तान


