Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में 2019 से 2021 के बीच ड्रग्स से जुड़े 31,482 केस हुए दर्ज, देशभर में सर्वाधिक

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 4 August, 2023
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में बताया कि देशभर में 2019 से 2021 के बीच ड्रग्स से संबंधित सबसे अधिक एफआईआर उत्तर प्रदेश (31,482) में दर्ज हुई हैं। इस दौरान महाराष्ट्र में 28,959 केस और पंजाब में 28,417 मामले दर्ज हुए। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल के सवाल पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने यह विवरण दिया है।